मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बोकारो में नाश्ते की दुकान में घुसा बेकाबू ट्रक, 2 की मौत और 10 से ज्यादा घायल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बोकारो : झारखंड के बोकारो में रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। नागेन मोड़ के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित नाश्ते की दुकान में जा घुसा। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

नाश्ते की दुकान में घुसा ट्रक, मची अफरा-तफरी

जानकारी के मुताबिक, हादसा रविवार को नागेन मोड़ के पास हुआ। तेज रफ्तार ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सड़क किनारे मौजूद नाश्ते की दुकान में जा घुसा। हादसे के वक्त दुकान के आसपास लोग मौजूद थे। ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है। हालांकि, घायलों की स्थिति और हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment