मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बोकारो के नगेन मोड़ पर बेकाबू ट्रेलर का कहर, चाय पी रहे 2 लोगों की मौत; 4 घायल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बोकारो : झारखंड के बोकारो में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। बोकारो-पुरुलिया मुख्य मार्ग पर NH-32 के नगेन मोड़ के पास एक अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे स्थित दुकानों में जा घुसा। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो दुकानें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा के पास हुई।

चाय पी रहे लोगों को ट्रेलर ने कुचला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय कुछ लोग दुकान में बैठकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान पिंड्राजोरा से पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे की दुकान में घुस गया। टक्कर के बाद दुकान का सामान और मलबा बिखर गया। वहां मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। इस दुर्घटना में सरदाहा गांव निवासी गुई राम ओझा और शीदाम घटवाल की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, एक महिला समेत चार लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने चलाया राहत-बचाव अभियान

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस और स्थानीय लोगों ने मदद की। पुलिस ने दो घायलों को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जबकि अन्य घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से ले जाया गया। हादसे में दो दुकानों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। दुर्घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई।

आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने सड़क जाम कर दिया। मृतकों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। सड़क जाम होने से बोकारो-पुरुलिया मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ। पिंड्राजोरा थाना प्रभारी रवि कुमार के अनुसार, हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और घायलों को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकलवाया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment