मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बोकारो में पिस्तौल के बल पर महिला से चेन झपटी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बोकारो : सेक्टर-5 सेंटर मार्केट निवासी 48 वर्षीय यास्मीन निगार से गुरुवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर चेन झपट ली। घटना बोकारो क्लब के पास उस समय हुई, जब महिला सेक्टर-5 पुस्तकालय मैदान में मॉर्निंग वॉक के बाद घर लौट रही थीं। महिला के मुताबिक, बोकारो क्लब की ओर जाने वाले रास्ते पर करीब 50 मीटर आगे बढ़ने के बाद लाल रंग की पैशन प्रो बाइक पर सवार दो हेलमेट पहने युवक उनके आगे से निकले। दोनों ने करीब 25 मीटर आगे जाकर बाइक रोक दी।

पीछे से पहुंचे बदमाश, झपट्टा मारकर चेन छीनी

यास्मीन निगार के अनुसार, बाइक रोकने के बाद एक युवक दौड़कर उनके पीछे पहुंचा और चेन देने को कहा। महिला ने चेन खोलकर देने की बात कही। इसी दौरान आरोपी ने झपट्टा मारकर उनके गले से चेन छीन ली। चेन छीनने के बाद महिला ने शोर मचाते हुए मदद के लिए आवाज लगाई। आरोप है कि इसी दौरान बदमाश ने पिस्तौल निकालकर उनके पेट से सटा दी और हल्ला करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक से पुस्तकालय मैदान की ओर फरार हो गए।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

वारदात के बाद महिला घबराई हुई हालत में राहगीरों से मदद मांगने लगीं। एक राहगीर ने रुककर उनसे घटना की जानकारी ली। सूचना मिलने पर सेक्टर-6 और सेक्टर-1 थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

CCTV फुटेज से बदमाशों की पहचान का प्रयास

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस बदमाशों के आने-जाने के रास्ते और संभावित भागने वाले मार्गों की भी जांच कर रही है। बाइक के रंग और आरोपियों के बताए गए हुलिए के आधार पर उनकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment