मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

IND vs WI: रांची में वैभव सूर्यवंशी और श्रेयस अय्यर की जर्सी का क्रेज, ₹50 में जमा हो रहे बैग-हेलमेट

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी-20 मुकाबले को लेकर जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम के बाहर क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ जुटने लगी है। मैच से पहले स्टेडियम के आसपास भारतीय टीम की नीली जर्सी और तिरंगे की खूब बिक्री हो रही है। दर्शकों के बीच वैभव सूर्यवंशी और श्रेयस अय्यर की जर्सी की खास मांग देखने को मिल रही है। वहीं, बैग और हेलमेट रखने के लिए स्थानीय लोगों ने स्टेडियम के बाहर अस्थायी स्टॉल लगाए हैं, जहां प्रति सामान 50 रुपये लिए जा रहे हैं।

वैभव सूर्यवंशी और श्रेयस अय्यर की जर्सी की मांग

स्टेडियम के बाहर फुटपाथ पर लगी दुकानों में भारतीय खिलाड़ियों की जर्सी खरीदने के लिए प्रशंसक पहुंच रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी की नंबर 03 और श्रेयस अय्यर की नंबर 96 वाली जर्सी दर्शकों को खास तौर पर आकर्षित कर रही है। इसके अलावा विराट कोहली और रोहित शर्मा की जर्सी भी उपलब्ध हैं। मैच के माहौल के बीच तिरंगे की भी मांग बढ़ी है।

बैग और हेलमेट रखने के लिए 50 रुपये

JSCA प्रबंधन के अनुसार, स्टेडियम के गेट पर बैग और हेलमेट रखने की कोई आधिकारिक व्यवस्था नहीं है। ऐसे में स्टेडियम के बाहर स्थानीय लोगों ने अस्थायी स्टॉल लगाए हैं। यहां दर्शकों से बैग या हेलमेट रखने के लिए प्रति सामान 50 रुपये लिए जा रहे हैं। दर्शकों को स्टेडियम पहुंचने से पहले प्रतिबंधित सामान के संबंध में नियमों की जानकारी रखने की सलाह दी गई है।

दोपहर 3 बजे से स्टेडियम में प्रवेश

JSCA प्रबंधन के मुताबिक, दर्शकों के लिए स्टेडियम के प्रवेश द्वार दोपहर 3 बजे से खुलेंगे। वैध टिकट के बिना किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। बच्चों और नवजात शिशुओं के लिए भी टिकट अनिवार्य है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत स्टेडियम के अंदर पानी की बोतल, सिक्के, सिगरेट-लाइटर, हेलमेट, बैग, DSLR कैमरा और खाने-पीने का सामान ले जाने पर प्रतिबंध है। दर्शकों को एक विंग से दूसरे विंग में जाने की अनुमति भी नहीं होगी।

स्टेडियम के आसपास कड़ी सुरक्षा

मैच को देखते हुए रांची पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। एमएस धोनी पवेलियन, मीडिया बॉक्स और अलग-अलग विंग की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है। दर्शकों की सुविधा के लिए दिशा-सूचक बोर्ड भी लगाए गए हैं, ताकि वे आसानी से अपनी निर्धारित सीट तक पहुंच सकें।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment