मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

Latehar News: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में PTM, प्राचार्य ने बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करने की अपील की

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, लातेहार : जिला मुख्यालय के मोंगर रोड स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में शुक्रवार, 9 अक्टूबर को बालवाटिका से कक्षा 9 तक के विद्यार्थियों के लिए शिक्षक-अभिभावक बैठक (PTM) आयोजित की गई। इस दौरान विद्यार्थियों की प्रथम पीटी परीक्षा के परिणाम अभिभावकों को उपलब्ध कराए गए। विद्यालय के प्राचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावकों से घर पर भी उनकी पढ़ाई और दैनिक गतिविधियों पर ध्यान देने की अपील की।

मोबाइल के अधिक इस्तेमाल से पढ़ाई पर पड़ सकता है असर

PTM के दौरान प्राचार्य ने बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मोबाइल का अधिक इस्तेमाल बच्चों की पढ़ाई, एकाग्रता और दिनचर्या पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। अभिभावकों से बच्चों को रोजाना स्वाध्याय करने और लिखने का अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की गई।

बच्चों के विकास में अभिभावकों की भूमिका अहम

प्राचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बच्चों की शैक्षणिक प्रगति में विद्यालय के साथ-साथ अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बच्चों की पढ़ाई और व्यवहार पर घर में नियमित ध्यान देना जरूरी है। बैठक के दौरान अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों की पढ़ाई और विद्यालय से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने अपने सुझाव साझा किए और बच्चों की शैक्षणिक प्रगति से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment