मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

इंजीनियर सोहन महतो की मौत पर समझौता, परिवार को 60 लाख मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बोकारो : वेदांता स्टील (ESL) कंपनी में गैस रिसाव की घटना में इंजीनियर सोहन महतो की मौत के बाद उनके परिजनों को 60 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने पर सहमति बनी है। गोमिया विधानसभा क्षेत्र के तिलैया निवासी सोहन महतो की काम के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने और दम घुटने से मौत हो गई थी। घटना के बाद उचित मुआवजे और नियोजन की मांग को लेकर परिजनों और अन्य लोगों ने कंपनी के मुख्य द्वार पर विरोध-प्रदर्शन किया था। इस दौरान गेट जाम कर दिया गया। परिजनों ने स्पष्ट किया था कि कंपनी प्रबंधन से वार्ता विधायक डॉ. जयराम महतो और JLKM परिवार के माध्यम से ही होगी।

करीब 24 घंटे की वार्ता के बाद सुबह 6:30 बजे समझौता

JLKM की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार को मुआवजा और नौकरी दिलाने के लिए कंपनी प्रबंधन के साथ लगातार बातचीत की गई। विधायक डॉ. जयराम महतो के निर्देश पर पार्टी नेत्री पूजा महतो, सुनीता महतो, लखी कटियार, सुभाष महतो और शैलेश महतो ने वार्ता का नेतृत्व किया। करीब 24 घंटे तक चली बातचीत के बाद सुबह 6:30 बजे समझौता हुआ। लिखित सहमति के मुताबिक, सोहन महतो के परिवार को कुल 60 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने पर सहमति बनी है। समझौते के तहत दाह-संस्कार के लिए तत्काल दो लाख रुपये दिए गए हैं। शेष 58 लाख रुपये तीन महीने के भीतर परिजनों के बैंक खाते में भेजे जाएंगे।

पीड़ित परिवारों के हक की लड़ाई जारी रहेगी- JLKM

समझौते के बाद JLKM ने कहा कि सोहन महतो की मौत से परिवार को हुई अपूरणीय क्षति की भरपाई किसी भी आर्थिक सहायता से नहीं की जा सकती। संगठन के मुताबिक, उसका उद्देश्य राजनीति करना नहीं, बल्कि पीड़ित परिवारों को उनका हक दिलाना है। संगठन ने जारी बयान में कहा कि जनता का विश्वास उसकी ताकत है और उस विश्वास की रक्षा करना उसकी जिम्मेदारी है। JLKM ने यह भी कहा कि जहां अन्याय होगा या गरीब और मजबूर परिवार की आवाज दबाने की कोशिश की जाएगी, वहां संगठन पीड़ितों के साथ खड़ा रहेगा। इस दौरान संगठन ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत सोहन महतो को श्रद्धांजलि दी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment