मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

Gumla News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण और 15.17 लाख रुपये ट्रांसफर कराने का आरोप, रांची से युवक गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गुमला : शादी का झांसा देकर युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने, वीडियो वायरल करने की धमकी देने और उसके बैंक खाते से 15,17,468 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराने के आरोप में गुमला पुलिस ने प्रभास्कर कुमार को रांची से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मामले में आगे की जांच जारी है।

रांची के किराये के मकान में रहने का आरोप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी युवती को रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र के विकास नगर स्थित एक किराये के मकान में रखता था। युवती ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि आरोपी उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता था और उसने इसका वीडियो भी बना रखा था। पीड़िता के मुताबिक, विरोध करने पर आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। उसने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके बैंक खाते से 15 लाख 17 हजार 468 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए।

2024 में शादी का झांसा देने का आरोप

युवती के अनुसार, वर्ष 2024 में वह रांची स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (CUJ) के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान प्रभास्कर कुमार ने उसे शादी का झांसा दिया। पीड़िता ने बताया कि उस समय उसकी उम्र 17 वर्ष थी।

गुमला पुलिस ने रांची में की छापेमारी

मामले की जांच के सिलसिले में गुमला पुलिस रविवार देर शाम रांची पहुंची। इसके बाद छापेमारी कर आरोपी प्रभास्कर कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि और घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों का पता जांच पूरी होने के बाद चल सकेगा।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment