मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

IIIT रांची में छात्रों का प्रदर्शन जारी, निदेशक के इस्तीफे की मांग पर अड़े विद्यार्थी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : राजधानी के खेलगांव स्थित IIIT रांची में छात्र आदित्य की मौत के बाद विद्यार्थियों का विरोध-प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। छात्र संस्थान के निदेशक के इस्तीफे के साथ हॉस्टल की बुनियादी सुविधाओं और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं। फिलहाल छात्र अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और धरना जारी है।

निदेशक से सीधे बातचीत की मांग

प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत करने के लिए संस्थान के चेयरमैन पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ चर्चा के लिए फैकल्टी को शामिल करने का प्रस्ताव दिया, लेकिन छात्र निदेशक से सीधे बातचीत करने की मांग पर अड़े रहे। छात्रों का कहना है कि उनकी मांगों पर संस्थान के निदेशक को जवाब देना चाहिए। विद्यार्थियों ने निदेशक के इस्तीफे की मांग भी दोहराई।

हॉस्टल और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था में सुधार की मांग

छात्रों ने हॉस्टल की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने और आपातकालीन स्थिति में चिकित्सा सहायता की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई है। छात्र आदित्य की मौत के बाद इन मुद्दों को लेकर संस्थान में विरोध तेज हुआ है। चेयरमैन ने छात्रों की मांग पर निदेशक को बुलाने की बात कही है। हालांकि, फिलहाल प्रदर्शन समाप्त होने की जानकारी सामने नहीं आई है और विद्यार्थियों का धरना जारी है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment