मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची : कृषि विभाग के पदाधिकारी के घर परिवार को बंधक बनाकर लूट, लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े अपराधी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में अपराधियों ने कृषि विभाग के पदाधिकारी रामाशंकर प्रसाद के आवास पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, हथियारों से लैस अपराधियों ने घर में घुसकर पिस्तौल और धारदार हथियार के बल पर परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया। इसके बाद घर की तलाशी लेकर अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लूट ली। लूटे गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद परिवार के सदस्य दहशत में हैं।

हथियारों के बल पर परिवार को बनाया बंधक

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अपराधी हथियार लेकर रामाशंकर प्रसाद के आवास में घुसे और परिवार के सदस्यों को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद उन्होंने घर के विभिन्न हिस्सों की तलाशी ली और कीमती सामान समेट लिया। हालांकि, लूटे गए आभूषणों और नकदी की कुल कीमत तथा घटना में शामिल अपराधियों की संख्या के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद कांके थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। इसके लिए आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। फिलहाल, आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटे गए सामान की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment