मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बोकारो पुलिस का विशेष अभियान, 33 आरोपी गिरफ्तार; 171 ठिकानों पर छापेमारी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बोकारो : झारखंड के बोकारो जिले में अपराध नियंत्रण और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 13 अक्टूबर की रात चलाए गए इस अभियान में 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अभियान के दौरान जिले के 29 थाना और ओपी क्षेत्रों में कार्रवाई की गई।

77 पुलिस टीमों ने 171 ठिकानों पर की छापेमारी

पुलिस ने अभियान के लिए 77 टीमों का गठन किया था। इनमें कुल 276 पुलिस पदाधिकारी और कर्मी शामिल थे। टीमों ने जिले में चिह्नित 171 संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी की। इस कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए 33 आरोपियों में 27 वारंटी और विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित छह आरोपी शामिल हैं।

32 एनबीडब्ल्यू वारंटों का निष्पादन

विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने रिकॉर्ड के आधार पर 32 गैर-जमानती वारंट (NBW) का भी निष्पादन किया। इनमें लंबे समय से लंबित तीन स्थायी वारंट शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, लंबित वारंटों का निष्पादन और जिले में अपराध पर नियंत्रण करना है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment