मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

Patna News: फतुहा में सुबह-सुबह पुलिस मुठभेड़, शुभम उर्फ झामु के पैर में लगी गोली

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पटना : बिहार की राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और एक आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। एनएच-30 से नियाजीपुर गांव जाने वाली ग्रामीण सड़क पर हुई इस घटना में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान शुभम उर्फ झामु के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से एक पिस्टल भी बरामद की गई है।

पुलिस से घिरने पर गोदाम के पास छिपा आरोपी

मिली जानकारी के मुताबिक, जिला सूचना इकाई (DIO) और कदमकुआं थाने की पुलिस टीम शुभम उर्फ झामु का पीछा कर रही थी। पुलिस से घिरता देख वह एनएच-30 फोरलेन से निकलकर नियाजीपुर गांव जाने वाली ग्रामीण सड़क की ओर चला गया। बताया जा रहा है कि आरोपी एक गोदाम के पास छिप गया और पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे हिरासत में लिया और इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया। आरोपी की पहचान पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र निवासी शुभम उर्फ झामु के रूप में हुई है।

कदमकुआं पुलिस और डीआईओ की टीम थी शामिल

इस कार्रवाई में कदमकुआं थानाध्यक्ष जन्मजय राय, एसआई अनिल कुमार और जिला सूचना इकाई की टीम शामिल बताई जा रही है। पुलिस टीम आरोपी का पीछा करते हुए नियाजीपुर पहुंची थी। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर पुलिस की गतिविधियां बढ़ गईं। पुलिस बरामद हथियार और घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है।

जांच के लिए एफएसएल टीम का इंतजार

घटना की जानकारी मिलने के बाद फतुहा एसडीपीओ अवधेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) टीम के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। ग्रामीण एसपी के भी घटनास्थल पर पहुंचने की सूचना है। फिलहाल शुभम उर्फ झामु का पीएमसीएच में इलाज चल रहा है। पुलिस मुठभेड़ की परिस्थितियों, फायरिंग और बरामद पिस्टल से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। मामले में विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment