मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

Gumla News: NH-43 के पलमा-गुमला पथ का NHAI अधिकारी ने किया निरीक्षण, विकास को मिलेगी रफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गुमला : झारखंड के गुमला जिले में नवनिर्मित राष्ट्रीय राजमार्ग-43 (NH-43) के पलमा-गुमला खंड का भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के क्षेत्रीय पदाधिकारी संतोष कुमार आर्य ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गुमला के परियोजना निदेशक एसके गौतम, रांची के परियोजना निदेशक विजय कुमार समेत NHAI के कई अधिकारी मौजूद रहे। इस सड़क का निर्माण आरकेडी कंपनी ने किया है।

धनबाद-रायपुर कॉरिडोर का महत्वपूर्ण हिस्सा है सड़क

निरीक्षण के दौरान संतोष कुमार आर्य ने कहा कि पलमा-गुमला सड़क धनबाद-रायपुर कॉरिडोर का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके निर्माण से गुमला और आसपास के क्षेत्रों में आवागमन बेहतर होगा। साथ ही आर्थिक और औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। बेहतर सड़क संपर्क से स्थानीय लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी। इसके अलावा व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार और क्षेत्र में विकास के नए अवसर पैदा हो सकते हैं।

गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर दिया गया जोर

क्षेत्रीय पदाधिकारी ने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखा गया है। उनके अनुसार, बेहतर सड़क संपर्क किसी भी क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाता है। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, व्यापार और रोजगार से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है।

सड़क बनने से लोगों को मिली राहत

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, पहले इस सड़क की स्थिति काफी खराब थी। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण रांची से गुमला पहुंचने में करीब चार घंटे लग जाते थे। इससे यात्रियों को काफी परेशानी होती थी। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के बाद आवागमन में राहत मिली है। पलमा-गुमला मार्ग के बेहतर होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ इस रास्ते से गुजरने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment