मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पाकुड़ में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, दो नाबालिग हिरासत में

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पाकुड़ : मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना में 9 और 12 साल के दो नाबालिग लड़कों पर आरोप लगा है। बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है।

खेलने निकली बच्ची को ले जाने का आरोप

बताया गया कि बच्ची घर से खेलने के लिए बाहर निकली थी। आरोप है कि इसी दौरान दोनों नाबालिग उसे एक स्थान पर ले गए, जहां उसके साथ आपत्तिजनक घटना को अंजाम दिया गया। कुछ समय बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची। मां के पूछने पर उसने घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने मालपहाड़ी ओपी पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने दोनों नाबालिगों को हिरासत में लिया

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। उनकी कम उम्र को देखते हुए किशोर न्याय व्यवस्था के तहत आगे की प्रक्रिया की जा रही है और उन्हें बाल सुधार गृह भेजने की तैयारी है। पुलिस ने बच्ची की मेडिकल जांच भी कराई है। जांच एजेंसी घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें : बाबूलाल मरांडी ने जयराम महतो का बचाव किया, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

गांव में आक्रोश का माहौल

घटना की जानकारी सामने आने के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment