मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

Latehar News: पातम-डाटम जलप्रपात में नहाने के दौरान 2 युवक डूबे, 18 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, लातेहार : झारखंड के लातेहार जिले के हेरहंज स्थित प्रसिद्ध पातम-डाटम जलप्रपात में नहाने के दौरान दो युवक डूब गए। रविवार दोपहर हुए इस हादसे के करीब 18 घंटे बाद भी दोनों युवकों का कोई पता नहीं चल सका है। सोमवार को स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब युवकों की तलाश के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम बुलाई गई है।

नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए दोनों युवक

डूबने वाले युवकों की पहचान पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र निवासी मो. आसिफ (18) और बालूमाथ के रहमत नगर निवासी मो. आकिब (18) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हादसा रविवार दोपहर करीब 1:20 बजे हुआ। दोनों युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ पातम-डाटम जलप्रपात घूमने पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सभी साथी बारी-बारी से पानी में नहाने उतर रहे थे। इसी दौरान आसिफ और आकिब अलग-अलग दिशाओं में गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।

स्थानीय गोताखोरों ने की तलाश, नहीं मिला कोई सुराग

घटना की सूचना मिलने के बाद हेरहंज पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई सरोज कुमार और सुबोध सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों की तलाश शुरू की गई। देर शाम तक खोजबीन के बावजूद दोनों का पता नहीं चल सका। सोमवार को भी तलाशी अभियान जारी रहा। हादसे की खबर मिलते ही दोनों युवकों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। परिवार के लोग उनके सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

NDRF की टीम आने के बाद तेज होगी खोजबीन

हेरहंज के अंचलाधिकारी दिवाकर दुबे ने बताया कि घटना की जानकारी लातेहार के उपायुक्त को दे दी गई है। एनडीआरएफ की टीम बुलाने के लिए पत्राचार किया गया है। प्रशासन के अनुसार, टीम के लातेहार पहुंचने के बाद गहरे पानी में तलाशी अभियान तेज किया जाएगा।

काम के सिलसिले में इलाके में आए थे दोनों युवक

परिजनों के अनुसार, मो. आकिब हेरहंज में फॉल्स सीलिंग का काम करने आया था। परिवार को उसके जलप्रपात घूमने जाने की जानकारी हादसे के बाद मिली। वहीं, मो. आसिफ वॉल पुट्टी का काम करता था और काम के सिलसिले में नवादा आया हुआ था। दोनों अपने दोस्तों के साथ पातम-डाटम जलप्रपात घूमने पहुंचे थे, जहां नहाने के दौरान यह हादसा हो गया। फिलहाल दोनों युवक लापता हैं। पुलिस और प्रशासन की निगरानी में उनकी तलाश जारी है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment