मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गुमला में सड़क हादसा, बाइक सवार 18 वर्षीय युवक की मौत; दो साथी गंभीर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गुमला : झारखंड के गुमला जिले में रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर नागफनी टोल प्लाजा के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गुरुवार रात उस समय हुआ, जब तीनों युवक सिसई से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रांची की ओर से आ रही एक अज्ञात कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घायलों को इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में 18 वर्षीय सुरजीत उरांव की मौत

मृतक की पहचान खरा भगवा टोली निवासी बुधराम उरांव के 18 वर्षीय पुत्र सुरजीत उरांव के रूप में हुई है। हादसे में गंभीर चोट लगने के कारण सुरजीत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक पर उसके साथ सवार गौतम उरांव और नितेश उरांव भी घायल हो गए। दोनों युवक उसी गांव के रहने वाले हैं। हादसे के बाद घायल गौतम उरांव और नितेश उरांव को गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों के सिर, हाथ समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। अस्पताल में उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

सिसई से लौटने के दौरान हुआ हादसा

मृतक के परिजन राहुल कुमार के अनुसार, तीनों दोस्त एक ही बाइक से सिसई घूमने गए थे। वहां से घर लौटने के दौरान नागफनी टोल प्लाजा के पास रांची की ओर से आ रही एक अज्ञात कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बताया गया है कि बाइक पर सवार तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे में सिर पर गंभीर चोट लगने से सुरजीत की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

घटना के बाद सुरजीत के शव को गुमला सदर अस्पताल लाया गया। शुक्रवार को सदर थाना पुलिस ने शव का पंचनामा करने और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने की कार्रवाई शुरू की। हादसे में शामिल अज्ञात कार और उसके चालक के संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस की कार्रवाई के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी मिल सकेगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment