मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

साहिबगंज: अहमदाबाद से घर लौट रहे 25 वर्षीय मजदूर की मौत, सड़क हादसे में हुए थे घायल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, साहिबगंज : झारखंड के साहिबगंज जिले के बभनगामा गांव निवासी 25 वर्षीय प्रवासी मजदूर सुमन मंडल की घर लौटने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। वह गुजरात के अहमदाबाद में एक निजी कंपनी में मजदूरी करते थे। करीब 15 दिन पहले काम पर जाने के दौरान वह सड़क हादसे में घायल हो गए थे। इसके बाद उनका अस्पताल में इलाज कराया गया। परिजन उन्हें एंबुलेंस से अहमदाबाद से घर ला रहे थे, तभी रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।

अहमदाबाद में सड़क हादसे में हुए थे घायल

परिजनों के मुताबिक, सुमन मंडल अहमदाबाद के सरखेज-बावला हाईवे स्थित गैलप्स इंडस्ट्रियल पार्क, राजोदा में संचालित किटेन एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड में काम करते थे। करीब 15 दिन पहले काम पर जाने के दौरान वह सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। हादसे के बाद कंपनी के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और इलाज कराया। इसके बाद उन्हें काम से छुट्टी दे दी गई। परिवार के सदस्य एंबुलेंस से उन्हें घर लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।

इलाज में 15 से 20 लाख रुपये खर्च होने की बात

सुमन के पिता कार्तिक मंडल ने बताया कि सड़क हादसे के बाद बेटे के इलाज में करीब 15 से 20 लाख रुपये खर्च होने की बात कही गई थी। परिवार के लिए इतनी बड़ी रकम की व्यवस्था करना मुश्किल था। पिता के अनुसार, वह बेटे को एंबुलेंस से घर ला रहे थे। परिवार बुधवार को अहमदाबाद से रवाना हुआ था। शुक्रवार को रास्ते में सुमन की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। हालांकि, इलाज पर हुए वास्तविक खर्च और उससे जुड़े अन्य विवरणों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

पांच साल से अधिक समय से अहमदाबाद में कर रहे थे मजदूरी

सुमन मंडल साहिबगंज जिले के बभनगामा गांव निवासी कार्तिक मंडल के पुत्र थे। परिजनों के अनुसार, वह पांच साल से अधिक समय से अहमदाबाद में मजदूरी कर रहे थे और अपनी कमाई से परिवार की आर्थिक जरूरतें पूरी करने में सहयोग करते थे। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनकी मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार गहरे सदमे में है। फिलहाल, सड़क हादसे की परिस्थितियों और इलाज से जुड़े खर्च को लेकर संबंधित कंपनी का पक्ष सामने नहीं आया है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment