मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

Lohardaga News: लोहरदगा में नवविवाहित दंपति की आग से झुलसकर मौत, आत्मदाह की घटना की जांच में जुटी पुलिस

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, लोहरदगा : झारखंड के लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के धनामुंजी गांव में रविवार रात एक नवविवाहित दंपति की आग से झुलसने के बाद मौत हो गई। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय अजित उरांव और उसकी 20 वर्षीय पत्नी बाल्मीकि उरांव के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गंभीर हालत में अस्पताल ले जाए गए थे पति-पत्नी

जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब आठ बजे अजित ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद कमरे से आग की लपटें उठती दिखाई दीं। परिजनों ने शोर मचाया और दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे, जहां दोनों गंभीर रूप से झुलसे हुए मिले। परिजन दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां इलाज के दौरान अजित की मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसी बाल्मीकि को बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

करीब एक साल पहले हुई थी शादी

ग्रामीणों के अनुसार, अजित और बाल्मीकि की शादी करीब एक साल पहले हुई थी और उनकी कोई संतान नहीं थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि अजित मानसिक रूप से कमजोर था और नशे का सेवन भी करता था। हालांकि, परिवार में किसी बड़े विवाद की जानकारी सामने नहीं आई है। प्रारंभिक तौर पर मानसिक तनाव को घटना की संभावित वजह माना जा रहा है। लेकिन दंपति की मौत के पीछे की वास्तविक परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस ने किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, सभी पहलुओं की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय मुखिया सुमित उरांव और भंडरा थाना प्रभारी मनोज गुप्ता पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों के बयान दर्ज किए। थाना प्रभारी मनोज गुप्ता के अनुसार, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दंपति किन परिस्थितियों में इस घटना का शिकार हुआ। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment