मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कोडरमा में हाथियों का आतंक जारी, अब मवेशियों को बना रहे निशाना

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, कोडरमा : जिले के कोडरमा थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले इंसानों को निशाना बना रहे हाथियों ने अब मवेशियों पर भी हमला शुरू कर दिया है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बीती रात झरीटांड और ढेबुआडीह गांव में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। झरीटांड गांव में सड़क किनारे बंधे दो मवेशियों को हाथी ने कुचलकर मार डाला। साथ ही गांव की गौशालाओं को भी तोड़फोड़ कर भारी नुकसान पहुंचाया।

गांवों में डर का माहौल

लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में भय साफ देखा जा रहा है। लोग शाम होते ही घरों में रहने को मजबूर हैं और रात में बाहर निकलने से बच रहे हैं। बताया जा रहा है कि हाथी आसपास के जंगलों में ही डेरा डाले हुए हैं। कोडरमा शहरी क्षेत्र के मरियमपुर और बोनाकाली इलाके में हाल ही में हाथियों के हमले में एक महिला और 40 वर्षीय बालेश्वर सोरेन की मौत हो चुकी है। इसके बाद से इलाके में दहशत और बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें: गिरिडीह: बाइक सवार को बचाने में सब्जी लदा पिकअप पलटा, सब्जियां सड़क पर बिखरी

वन विभाग की कोशिशें नाकाम

स्थानीय लोगों के अनुसार, एक हाथी झुंड से अलग होकर लगातार गांवों में घुस रहा है और ज्यादा नुकसान पहुंचा रहा है। वहीं बाकी झुंड बागीटांड और कोडरमा घाटी के जंगलों में मौजूद है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण हाथियों को खदेड़ने में अब तक सफलता नहीं मिल पाई है।

ग्रामीणों में गुस्सा और चिंता

लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश भी बढ़ रहा है। लोगों का आरोप है कि वन विभाग समय पर ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा, जिससे जान-माल का नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने जल्द प्रभावी कदम उठाने की मांग की है, ताकि इस बढ़ते खतरे पर काबू पाया जा सके।

https://samacharpost.live/2026/03/giridih-ambedkar-chowk-pickup-accident-2026/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment