गिरिडीह: बाइक सवार को बचाने में सब्जी लदा पिकअप पलटा, सब्जियां सड़क पर बिखरी

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : गिरिडीह-पचंबा मुख्य मार्ग पर अंबेडकर चौक के पास देर रात एक सब्जी लदा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा बाइक सवार को बचाने की कोशिश के दौरान हुआ। चालक पूरी तरह सुरक्षित बच गया, लेकिन वाहन में लदी सब्जियां सड़क पर बिखर जाने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया।

बाइक सवार को बचाने की कोशिश में पलटा वाहन

जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन टाटा से सब्जियां लादकर गिरिडीह होते हुए बेगूसराय जा रहा था। अंबेडकर चौक के पास अचानक सामने से एक बाइक सवार आया। चालक ने बाइक सवार को बचाने के लिए वाहन मोड़ा, जिससे पिकअप का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गया।

यह भी पढ़ें: खूंटी में 50 लाख की अफीम जब्त, दो भाई गिरफ्तार

सड़क पर बिखरी सब्जियां, मार्ग हुआ जाम

वाहन पलटते ही उसमें लदी सब्जियां सड़क पर फैल गईं। रात करीब 2 बजे होने के कारण ज्यादा भीड़ नहीं थी, लेकिन मुख्य मार्ग कुछ देर के लिए पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। पास में मौजूद दुकानदार और राहगीरों ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और सड़क से सब्जियां हटाने में मदद की। उनकी मदद से स्थिति को नियंत्रित किया गया और रास्ता धीरे-धीरे साफ किया गया।

पुलिस ने संभाली स्थिति

नगर थाना की पेट्रोलिंग टीम घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने चालक से पूछताछ की और स्थानीय लोगों की मदद से पिकअप को सड़क किनारे हटवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ। इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, सब्जियों और वाहन को नुकसान पहुंचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share this news

संबंधित खबरें