मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

देवघर में स्कूली मैजिक और पिकअप वैन की भीषण टक्कर, छात्रा की मौत; 4 गंभीर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, देवघर : देवघर जिले के सारठ-चितरा मुख्य मार्ग पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। मांझलीबाद गांव के पास स्कूली बच्चों से भरी मैजिक गाड़ी की सामने से आ रही पिकअप वैन से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि चार बच्चे गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, मैजिक गाड़ी में करीब 15 स्कूली बच्चे सवार थे। सभी बच्चे नारंगी मोड़ स्थित अपने स्कूल जा रहे थे। मांझलीबाद गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रही पिकअप वैन ने मैजिक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घायल बच्चों को एंबुलेंस व निजी वाहनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में छात्रा को मृत घोषित किया

हादसे में घायल बच्चों में चितरा थाना क्षेत्र के खमार गांव निवासी मुन्नी कुमारी को डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दुर्घटना में घायल चार बच्चों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण अस्पताल तथा घटनास्थल पर पहुंच गए। इससे कुछ समय के लिए मुख्य मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा।

यह भी पढ़ें : सोन समझौते से झारखंड को एक लोटा भी अतिरिक्त पानी नहीं मिलेगा: सरयू राय

दोनों वाहन पुलिस ने किए जब्त

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मैजिक और पिकअप वैन को जब्त कर लिया है।पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। दुर्घटना कैसे हुई और दोनों वाहनों की रफ्तार कितनी थी, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment