मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

साहिबगंज में हाइवा-टोटो की भीषण टक्कर, 3 फल विक्रेताओं की मौत; 2 गंभीर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, साहिबगंज : झारखंड के साहिबगंज जिले में बरहड़वा-बरहेट मुख्य मार्ग पर गुरुवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। रांगा थाना क्षेत्र के केशरो गांव के पास तेज रफ्तार हाइवा और टोटो की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टोटो में सवार सभी लोग साप्ताहिक हाट में फल-सब्जियां बेचकर बरहड़वा लौट रहे थे। हादसे में टोटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर हाइवा के अगले पहिए के नीचे फंस गया। उसमें सवार लोग भी वाहन के अंदर दब गए। मृतकों की पहचान मोगलपाड़ा निवासी साहिल शेख (18), कयूम खान (24) और धरमपुर निवासी किशोर साह (28) के रूप में हुई है।

बैकहो लोडर की मदद से निकाले गए घायल

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। रांगा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन टोटो हाइवा के नीचे बुरी तरह फंसा होने के कारण राहत-बचाव कार्य में परेशानी हुई। इसके बाद बैकहो लोडर की मदद से हाइवा को हटाया गया और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में घायल मोगलपाड़ा निवासी सूरज खान (19) और अहिल खान (13) को बरहड़वा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉ. सरिता टुडू ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, साहिल शेख और किशोर साह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि कयूम खान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस तैनात

हादसे के बाद हाइवा में फंसे शवों को बाहर निकालने के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस शवों को निकालना चाहती थी, लेकिन परिजनों ने इसकी अनुमति नहीं दी। इसके बाद घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस को तैनात किया गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। एक साथ तीन लोगों की मौत से परिवारों में शोक का माहौल है। मृतक और घायल फल-सब्जियां बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment