मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची : हटिया स्टेशन से लापता हुआ लातेहार का संदीप उरांव, 4 दिन से नहीं मिला कोई सुराग

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : चेन्नई से अपने घर लातेहार लौट रहा 24 वर्षीय संदीप उरांव हटिया रेलवे स्टेशन से लापता हो गया है। संदीप लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के इचाक गांव का रहने वाला है। परिजनों के मुताबिक, वह दुर्गा पूजा के मौके पर घर लौट रहा था। सोमवार को हटिया स्टेशन पहुंचने के बाद उसने परिवार को इसकी जानकारी भी दी थी, लेकिन इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजन लगातार संदीप की तलाश कर रहे हैं। चार दिन बीत जाने के बाद भी उसका सुराग नहीं मिलने से परिवार के लोग परेशान हैं।

हटिया स्टेशन पहुंचने की दी थी जानकारी

जानकारी के अनुसार, संदीप चेन्नई से धनबाद-एलेप्पी एक्सप्रेस में सवार होकर घर लौट रहा था। सोमवार को वह हटिया रेलवे स्टेशन पर उतरा और अपने परिवार को फोन कर इसकी जानकारी दी। घरवाले उसके पहुंचने का इंतजार करते रहे, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों का कहना है कि बुधवार शाम तक संदीप के मोबाइल फोन पर कॉल करने पर रिंग जा रही थी, लेकिन वह फोन नहीं उठा रहा था। इसके बाद बुधवार देर रात उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। इससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है।

रांची और आसपास के इलाकों में तलाश जारी

संदीप के लापता होने के बाद परिजन अपने स्तर पर उसकी तलाश कर रहे हैं। रांची और आसपास के इलाकों में भी उसकी खोजबीन की जा रही है। हालांकि, अभी तक उसके बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। परिजनों को समझ नहीं आ रहा कि हटिया स्टेशन पर उतरने और घर पहुंचने की जानकारी देने के बाद संदीप कहां चला गया। फिलहाल परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। परिजनों ने आम लोगों से संदीप उरांव के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर मदद करने की अपील की है। जानकारी देने के लिए इन मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है 9633858354, 9691666872 परिजन संदीप की सुरक्षित वापसी की उम्मीद में उसकी तलाश कर रहे हैं।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment