मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

Ramgarh News: चुटूपालू घाटी में कंटेनर ने बोलेनो कार को मारी टक्कर, पति-पत्नी समेत 3 की मौत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले में चुटूपालू घाटी के पास रविवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। रांची-पटना मुख्य मार्ग पर रांची की ओर से आ रहे एक कंटेनर ने आगे चल रही बोलेनो कार को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कंटेनर सड़क के बीच पलट गया, जिससे घाटी में करीब एक घंटे तक भीषण जाम लगा रहा।

घटनास्थल पर दो लोगों की मौत, तीसरे ने रास्ते में तोड़ा दम

जानकारी के अनुसार, हादसा रविवार रात करीब 8 बजे रामगढ़-रांची लेन पर हुआ। कंटेनर (HR 37 D 8971) ने बोलेनो कार (JH 02 AJ 5718) को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग फंस गए।रिपोर्ट के मुताबिक, कार सवार प्रियांशु चक्रवर्ती (35) और उनकी पत्नी प्रोनाई चक्रवर्ती (32) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल एक अन्य व्यक्ति को गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस तरह मृतकों की संख्या तीन हो गई। कार में अन्य लोगों के सवार होने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, घायलों की स्थिति और तीसरे मृतक की पहचान को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस और NHAI ने चलाया राहत-बचाव अभियान

हादसे की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीम मौके पर पहुंची। कार में फंसे लोगों को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को रिम्स ले जाने की व्यवस्था की गई।

सड़क पर पलटा कंटेनर, घाटी में लगा जाम

टक्कर के बाद कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया। इससे रांची-पटना मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। चुटूपालू घाटी में करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस ने यातायात सुचारू कराने के लिए कार्रवाई की।

चुटूपालू घाटी में पहले भी हो चुके हैं हादसे

चुटूपालू घाटी में इससे पहले बाइक सवार निशांत कुमार सिन्हा भी दुर्घटना में घायल हो गए थे। उन्हें रामगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घाटी में लगातार हो रही दुर्घटनाओं के कारण सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। भारी वाहनों की आवाजाही के बीच यहां सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करना चुनौती बना हुआ है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment