मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सदर अस्पताल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, डेंटल OPD में कराया दांतों का इलाज

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार गुरुवार को रांची स्थित सदर अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने डेंटल ओपीडी में वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. रवि राज से परामर्श लिया और दांतों का उपचार कराया। जानकारी के अनुसार, राज्यपाल ने एक दिन पहले ही डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लिया था। वह दोपहर करीब 1:35 बजे अस्पताल पहुंचे और लगभग 45 मिनट तक वहां रहे।

इम्प्लांट सपोर्टेड ब्रिज लगाने की तैयारी

वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. रवि राज के मुताबिक, राज्यपाल के दांतों का उपचार किया गया है। आगे उन्हें इम्प्लांट सपोर्टेड ब्रिज लगाया जाना है। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उन्हें दोबारा सदर अस्पताल आना पड़ सकता है। राज्यपाल इससे पहले भी सदर अस्पताल के ऑर्थोपेडिक्स विशेषज्ञ डॉ. मुजम्मिल से चिकित्सकीय परामर्श ले चुके हैं। इसके अलावा, राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी हाल ही में यहां इलाज कराने पहुंचे थे। स्वास्थ्य विभाग के पूर्व अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने सदर अस्पताल में फिजियोथेरेपी कराई थी। वहीं, आईएएस अधिकारी अबु इमरान ने भी अपना और अपने परिवार का उपचार इसी अस्पताल में कराया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के इलाज से सरकारी अस्पताल पर बढ़ा भरोसा

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. बिमलेश सिंह ने कहा कि राज्यपाल और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों का यहां इलाज कराना अस्पताल के लिए गर्व की बात है। इससे सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति आम लोगों का भरोसा मजबूत होता है और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार को प्रोत्साहन मिलता है। अस्पताल में वरिष्ठ अधिकारियों के उपचार के लिए पहुंचने को सरकारी चिकित्सा सुविधाओं के प्रति उनके विश्वास के तौर पर भी देखा जा रहा है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment