मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सरायकेला : अर्जुन चौक पर तेज रफ्तार CNG ऑटो ने खड़ी बाइक को मारी टक्कर, वाहन क्षतिग्रस्त

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, सरायकेला : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सड़क हादसा हो गया। लेंगडीह स्थित अर्जुन चौक पर जमशेदपुर से चांडिल स्टेशन की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार CNG ऑटो ने अजीत होटल के सामने खड़ी स्प्लेंडर प्लस बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि ऑटो को भी नुकसान पहुंचा। राहत की बात है कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

कार को बचाने के प्रयास में बिगड़ा ऑटो का संतुलन

जानकारी के अनुसार, CNG ऑटो (नंबर JH05D-X4293) को चालक रमेश कुमार चौधरी चला रहे थे। ऑटो जमशेदपुर से चांडिल स्टेशन की ओर जा रहा था। इसी दौरान अर्जुन चौक पर सुखसारी रोड की ओर से एक कार निकल रही थी। बताया जा रहा है कि कार को बचाने के प्रयास में ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और वह होटल के सामने खड़ी स्प्लेंडर प्लस बाइक (नंबर JH05AF-9419) से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक को काफी नुकसान पहुंचा। स्थानीय जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त बाइक रसुनिया पंचायत समिति सदस्य युधिष्ठिर महतो की है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

तेज रफ्तार पर उठे सवाल

घटनास्थल के पास मौजूद लोगों का कहना है कि CNG ऑटो तेज रफ्तार में था। स्थानीय लोगों ने तेज गति को हादसे की संभावित वजह बताया है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। व्यस्त अर्जुन चौक पर हुई इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के उपायों की जरूरत को रेखांकित किया है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment