मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

साहिबगंज : नवविवाहिता की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, कमरे में मिले दोनों के शव

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, साहिबगंज : झारखंड के साहिबगंज जिले के राधानगर थाना क्षेत्र में रविवार को एक दंपती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। काशीनाथ मंडल टोला (महेशबथान) में विक्रम साहा का शव फंदे से लटका मिला, जबकि उसकी पत्नी मामुनि बसाक मृत अवस्था में कमरे में पड़ी थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पत्नी की धारदार हथियार से हत्या किए जाने के बाद पति ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

छह महीने पहले हुई थी शादी

मृतक विक्रम साहा की उम्र करीब 26 वर्ष बताई गई है। वह शंकर साहा का बेटा था और फेरी लगाकर आजीविका चलाता था। जानकारी के मुताबिक, करीब छह महीने पहले उसने मनिहारी टोला की रहने वाली मामुनि बसाक से अंतरजातीय विवाह किया था। बताया जा रहा है कि शनिवार रात दंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद या तनाव हुआ था। इसके बाद मामुनि की हत्या किए जाने और विक्रम के फंदे से लटककर जान देने की बात सामने आई है। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

छोटे भाई ने दरवाजा खोला तो सामने आया मामला

रविवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर विक्रम के छोटे भाई प्रशांत साहा को शक हुआ। उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद जब उसने दरवाजा खोलकर देखा, तो विक्रम का शव फंदे से लटका था और मामुनि मृत अवस्था में पड़ी थी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने राधानगर थाना पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने पर राजमहल के एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी और राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विक्रम अपने छोटे भाई के साथ राधानगर स्थित घर में रहता था। उसके पिता शंकर साहा अपनी दूसरी पत्नी के साथ धनबाद और पश्चिम बंगाल के जंगीपुर में रहकर फेरी का काम करते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के कारणों और उससे जुड़ी परिस्थितियों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment