मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पलामू-गढ़वा से जयपुर के लिए 26 अक्टूबर से चलेगी साप्ताहिक ट्रेन, सांसद वीडी राम ने जताया आभार

--Advertisment--

  • संतरागाछी–खातीपुरा एक्सप्रेस के परिचालन से राजस्थान जाना होगा आसान, शिक्षा, रोजगार और व्यापार के लिए यात्रियों को मिलेगी सुविधा।

Samachar Post रिपोर्टर, गढ़वा : झारखंड के पलामू और गढ़वा जिले के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। संतरागाछी–खातीपुरा (जयपुर) एक्सप्रेस का परिचालन 26 अक्टूबर 2026 से शुरू होने जा रहा है। ट्रेन संख्या 18061/18062 की इस नई सेवा का ऑनलाइन शुभारंभ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे। इसके शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को जयपुर सहित राजस्थान के अन्य इलाकों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

शिक्षा, रोजगार और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

नई रेल सेवा से पलामू और गढ़वा के लोगों को शिक्षा, रोजगार, व्यापार और अन्य जरूरी कार्यों के लिए यात्रा करने में सहूलियत होगी। इससे क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने ट्रेन का परिचालन शुरू होने पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि यह सेवा पलामू संसदीय क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बेहतर रेल संपर्क से यात्रियों को सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को गति मिल सकती है।

सांसद ने लोकसभा और रेल मंत्रालय में उठाई थी मांग

सांसद विष्णु दयाल राम ने संतरागाछी–खातीपुरा एक्सप्रेस चलाने की मांग लोकसभा में नियम 377 और शून्यकाल के दौरान उठाई थी। इसके अलावा उन्होंने रेल मंत्रालय के समक्ष लिखित और मौखिक रूप से भी इस मुद्दे को रखा था। सांसद ने विभिन्न बैठकों में इस मांग को उठाने के साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से व्यक्तिगत मुलाकात कर पलामू और गढ़वा के लोगों की अपेक्षाओं से अवगत कराया था।

प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का जताया आभार

नई ट्रेन सेवा शुरू होने पर सांसद विष्णु दयाल राम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस रेल सेवा से यात्रियों की आवाजाही आसान होगी और क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन तथा रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment