मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

खूंटी में बड़ा हादसा: रथ घुमाने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए 7 छात्र, दो की हालत गंभीर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, खूंटी : जिले के तोरपा थाना क्षेत्र में सोमवार को रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मौसीबाड़ी के पास रथ घुमाने के दौरान 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से सात छात्र गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

लंच ब्रेक के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, श्री हरि प्लस टू स्कूल में दोपहर के समय लंच ब्रेक चल रहा था। इसी दौरान कुछ छात्र स्कूल से कुछ दूरी पर स्थित मौसीबाड़ी के पास खड़े रथ को घुमाने पहुंचे। बताया जा रहा है कि रथ का ऊपरी हिस्सा वहां से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। करंट फैलते ही मौके पर मौजूद छात्र इसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।

दो छात्रों की हालत नाजुक

घटना के बाद स्थानीय लोगों और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तोरपा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चंदन कुमार और तारकेश्वर महतो की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, खूंटी रेफर किया गया। अन्य घायल छात्रों में अरमान आलम (16 वर्ष), सूजय लुहरा (17 वर्ष), नीलय एक्का, पंजक राम (16 वर्ष) और रुपेश कुमार शामिल हैं। इनका इलाज तोरपा रेफरल अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में परिजनों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घायल छात्रों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। अस्पताल परिसर में देर तक अफरा-तफरी और चिंता का माहौल बना रहा।

यह भी पढ़ें : चाईबासा में 56 लाख की लागत से बन रहे स्कूल भवन पर अनियमितता के आरोप, स्टोन डस्ट से ढलाई का दावा

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि छात्र स्वयं रथ घुमाने पहुंचे थे या उन्हें किसी ने इसके लिए बुलाया था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि रथ के मार्ग और हाईटेंशन लाइन के बीच सुरक्षा संबंधी पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं।प्रशासन ने घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच के निर्देश दिए हैं।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment