मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चाईबासा में 56 लाख की लागत से बन रहे स्कूल भवन पर अनियमितता के आरोप, स्टोन डस्ट से ढलाई का दावा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सीमीदीरी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय बनालता में निर्माणाधीन स्कूल भवन को लेकर अनियमितता के आरोप सामने आए हैं। करीब 56 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस भवन के निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता किए जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायत मिलने के बाद सोमवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार, भवन निर्माण विभाग चाईबासा की ओर से स्कूल भवन का निर्माण कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान झामुमो नेता रामलाल मुंडा और जदयू जिलाध्यक्ष विश्राम मुंडा ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में बालू की जगह स्टोन डस्ट का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं है, जिससे भवन की मजबूती पर असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें : उत्पाद सिपाही भर्ती: मेडिकल में अनफिट अभ्यर्थियों को आखिरी मौका, आज एपेक्स मेडिकल बोर्ड करेगा दोबारा जांच

मानकों की अनदेखी का आरोप

निरीक्षण करने पहुंचे नेताओं का कहना है कि निर्माण कार्य में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। उनका आरोप है कि यदि समय रहते निर्माण की गुणवत्ता में सुधार नहीं किया गया, तो भविष्य में यह भवन छात्रों के लिए जोखिम बन सकता है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विभाग की प्रतिक्रिया का इंतजार

फिलहाल इस मामले में भवन निर्माण विभाग या निर्माण एजेंसी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यदि विभाग की ओर से कोई स्पष्टीकरण जारी किया जाता है, तो उसके बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment