मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चाईबासा : कंकुवा मध्य विद्यालय में चला नशा मुक्ति अभियान, बच्चों और ग्रामीणों को किया जागरूक

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड अंतर्गत नकटी पंचायत के कंकुवा मध्य विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में नकटी पंचायत के मुखिया सह विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अभियान के तहत स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया।

बच्चों को नशे से दूर रहने की दी सलाह

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मिथुन गागराई ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्हें बीड़ी, सिगरेट, शराब, गुटखा, तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहना चाहिए। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने गांव, पंचायत, राज्य व देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

अभिभावकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील

मिथुन गागराई ने ग्रामीणों से भी नशे का सेवन नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चे अपने बड़ों को देखकर सीखते हैं। ऐसे में यदि अभिभावक नशे से दूर रहेंगे, तो इसका सकारात्मक प्रभाव बच्चों पर भी पड़ेगा। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने और उनकी शिक्षा पर ध्यान देने का आग्रह किया, ताकि बच्चे बेहतर शिक्षा हासिल कर जीवन में आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं और ग्रामीण मौजूद रहे। अभियान का उद्देश्य बच्चों और ग्रामीणों को नशे के प्रति जागरूक कर स्वस्थ और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment