मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चक्रधरपुर में रेशमी इलेक्ट्रॉनिक्स में दूसरी बार चोरी, 150 मोबाइल लेकर फरार हुए चोर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पश्चिमी सिंहभूम  : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर शहर में चोरों ने एक बार फिर रेशमी इलेक्ट्रॉनिक्स को निशाना बनाया है। रविवार देर रात अज्ञात चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे और करीब 150 मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। कुछ ही महीनों के भीतर इसी दुकान में दूसरी बार चोरी की घटना से स्थानीय दुकानदारों में चिंता बढ़ गई है।

शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुसे चोर

जानकारी के अनुसार, चोरों ने दुकान के मुख्य दरवाजे के शटर पर लगे ताले को तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। इसके बाद दुकान में रखे ओपो, सैमसंग, मोटोरोला, वीवो समेत कई कंपनियों के मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। सोमवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे लोगों को चोरी की जानकारी मिली। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान का निरीक्षण किया।

दो-तीन महीने पहले भी हुई थी चोरी

बताया जा रहा है कि करीब दो-तीन महीने पहले भी रेशमी इलेक्ट्रॉनिक्स में बड़ी चोरी हुई थी। उस दौरान भी अज्ञात चोर दुकान से करीब 200 मोबाइल फोन चोरी कर ले गए थे। अब दोबारा हुई चोरी के बाद व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि चोरों की पहचान और उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके। पुलिस चोरी गए मोबाइलों की संख्या और अन्य नुकसान का भी आकलन कर रही है। लगातार चोरी की घटनाओं को देखते हुए स्थानीय दुकानदारों ने बाजार क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और संवेदनशील इलाकों में निगरानी मजबूत करने की मांग की है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment