मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

Dhanbad News: 7 अक्टूबर के महागठबंधन विरोध मार्च की तैयारी, कांग्रेस ने बनाई रणनीति

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : 7 अक्टूबर को प्रस्तावित इंडिया महागठबंधन के विरोध मार्च को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को हाउसिंग कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय में इसे लेकर आपात बैठक हुई। इसमें कांग्रेस के अंचल कार्यकर्ताओं और मंडल प्रभारियों ने हिस्सा लिया।

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सड़क पर उतरेगा महागठबंधन

बैठक में विरोध मार्च को सफल बनाने, कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने और कार्यक्रम की रणनीति पर चर्चा हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि इंडिया महागठबंधन की ओर से लोकतंत्र की रक्षा और कथित वोट चोरी के विरोध में 7 अक्टूबर को प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में गड़बड़ी और लोगों के नाम हटाए जाने के मुद्दे को लेकर महागठबंधन सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप भी लगाया।

कांग्रेस, झामुमो, राजद और भाकपा माले होंगे शामिल

संतोष सिंह के अनुसार, SIR प्रक्रिया के जरिए मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के आरोप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ भाकपा माले, राजद, झामुमो समेत इंडिया महागठबंधन के सभी घटक दल विरोध मार्च में शामिल होंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में मार्च में शामिल होने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज बुलंद करने की अपील की।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment