मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धनबाद के श्रीराम सिटी अपार्टमेंट में जनरेटर हाउस में लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित श्रीराम सिटी अपार्टमेंट में सोमवार को जनरेटर हाउस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि अपार्टमेंट के सुरक्षा कर्मियों और कर्मचारियों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जनरेटर हाउस से उठने लगा धुआं

जानकारी के अनुसार, अपार्टमेंट की छठी मंजिल की छत पर स्थित जनरेटर हाउस से अचानक धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं। आग देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सिक्योरिटी गार्ड और अपार्टमेंट के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

फायर एक्सटिंग्विशर से बुझाई गई आग

आग लगने के बाद अपार्टमेंट में मौजूद फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर अपार्टमेंट में काम कर रहे लोगों को तुरंत नीचे उतार दिया गया। घटना की सूचना फायर विभाग को भी दी गई थी, लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग पूरी तरह नियंत्रित कर ली गई।

बड़ा नुकसान होने से बचा

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग जनरेटर हाउस तक ही सीमित रही और समय रहते बुझा दिए जाने के कारण यह आसपास के हिस्सों में नहीं फैल सकी। यदि आग पर तुरंत काबू नहीं पाया जाता, तो अपार्टमेंट के अन्य हिस्सों तक पहुंचने का खतरा था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment