मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सर्कस देखकर बाइक से लौट रहे 3 युवकों को तेज रफ्तार अर्टिगा ने मारी टक्कर, तीनों की मौत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, सरायकेला-खरसावां : जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान जुगिलांग गांव निवासी शिवम गोप, लुकास गोप और सपन गोप के रूप में हुई है। तीनों युवक पुरुलिया जिले के बलरामपुर स्थित छाता मेला में पनामा सर्कस देखने गए थे। सर्कस देखने के बाद वे बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पुरुलिया-बोकारो मार्ग पर मालती चेकपोस्ट के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

तेज रफ्तार अर्टिगा ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक बाइक से जुगिलांग लौट रहे थे। इसी दौरान जमशेदपुर की ओर से पश्चिम बंगाल की तरफ जा रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। शिवम गोप और लुकास गोप ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, सपन गोप गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

अस्पताल में इलाज के दौरान तीसरे युवक की भी मौत

हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल सपन गोप को तत्काल पुरुलिया सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी रही। इलाज के दौरान सपन गोप ने भी दम तोड़ दिया। इस तरह सड़क हादसे में जुगिलांग गांव के तीन युवकों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह दर्दनाक हादसा चांडिल-पुरुलिया एनएच-32 से जुड़े पुरुलिया-बोकारो मार्ग पर मालती चेकपोस्ट के पास हुआ। हादसे के बाद पुलिस ने घटना की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment