मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धनबाद में दामोदर नदी में लापता सोनाक्षी की तलाश, NDRF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : झरिया के सुदामडीह थाना क्षेत्र के अमलाबाद स्थित दामोदर नदी में लापता हुई सोनाक्षी कुमारी की तलाश के लिए शनिवार को NDRF की टीम नदी में उतरी। रांची से पहुंची NDRF टीम ने आधुनिक उपकरणों के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। नदी में तेज बहाव और गहराई को देखते हुए जवान संभावित स्थानों पर सोनाक्षी की तलाश कर रहे हैं।

जितिया पर्व पर परिवार के साथ नदी में नहाने पहुंची थी सोनाक्षी

बताया गया कि सोनाक्षी कुमारी बिहार के आरा की रहने वाली थी और झरिया के लोदना स्थित अपनी नानी के घर आई हुई थी। शुक्रवार को वह परिवार के सदस्यों के साथ जितिया पर्व के मौके पर अमलाबाद स्थित दामोदर नदी में स्नान करने पहुंची थी। इसी दौरान सोनाक्षी गहरे पानी में चली गई और तेज बहाव की चपेट में आ गई। उसे डूबता देख उसके मामा अमन उसे बचाने के लिए नदी में उतर गए। तेज बहाव के कारण दोनों के डूबने की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने अमन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन सोनाक्षी नदी की तेज धार में बह गई।

पहले स्थानीय गोताखोरों ने चलाया तलाशी अभियान

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। सोनाक्षी के लापता होने से नाराज लोगों ने बिरसा पुल जाम कर दिया था। सूचना मिलने पर विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटवाया। इसके बाद पुलिस-प्रशासन ने भटिंडा फॉल से प्रशिक्षित गोताखोरों को बुलाकर नदी में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन सोनाक्षी का कोई सुराग नहीं मिला।

NDRF के आधुनिक उपकरणों से तलाश जारी

स्थानीय स्तर पर सुराग नहीं मिलने के बाद शनिवार को रांची से NDRF की टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके पर पहुंचते ही नदी के अलग-अलग हिस्सों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। NDRF के जवान नदी के संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। वहीं, सोनाक्षी के परिजन भी नदी किनारे मौजूद हैं और उसके सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment