मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धनबाद में रेलवे फाटक के हाइट गेट से टकराई कार, आग लगने से दो लोग घायल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : कतरास थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक लग्जरी कार रेलवे फाटक के हाइट गेट से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई और देखते ही देखते वाहन पूरी तरह जल गया। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

लिलौरी मंदिर के पास हुआ हादसा

घटना NH-32 पर लिलौरी मंदिर के पास रेलवे फाटक संख्या 3/SPL/T के समीप हुई। जानकारी के अनुसार कार बोकारो की ओर से आ रही थी। इसी दौरान रेलवे फाटक के हाइट गेट से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के कुछ ही देर बाद कार में आग लग गई। घटना की सूचना मिलने पर कतरास थाना की गश्ती टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने कार में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

दमकल ने आग पर पाया काबू

पुलिस ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। दमकल वाहन के पहुंचने के बाद आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। हादसे के बाद जली हुई कार सड़क के बीच आ जाने से NH-32 पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने जली कार को सड़क से हटवाया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो गया। फिलहाल कार हाइट गेट से किस वजह से टकराई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment