मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धनबाद के मरीजों के इलाज के लिए सरकार ने जारी किए 2 करोड़ रुपये, कैंसर जांच योजना को भी मिलेगी मदद

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : झारखंड सरकार ने धनबाद जिले में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के इलाज के लिए 2 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट जारी किया है। यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आवंटित की गई है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

गंभीर बीमारी के इलाज और जांच योजनाओं पर खर्च होगी राशि

सरकार की ओर से जारी बजट का इस्तेमाल मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत मरीजों को आर्थिक सहायता देने में किया जाएगा। इसके अलावा मुफ्त पैथोलॉजी, डायग्नोस्टिक और रेडियोलॉजी जांच योजनाओं के संचालन में भी इस राशि का उपयोग होगा। इस बजट से ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर की जांच से जुड़ी योजना को भी सहायता मिलेगी। इससे जिले में गंभीर बीमारियों के इलाज के साथ जरूरी जांच सुविधाओं के संचालन में मदद मिलने की उम्मीद है।

योजना का लाभ लेने के लिए आय संबंधी शर्त

मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत पात्र मरीजों को इलाज के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके लिए परिवार की सकल वार्षिक आय लगातार तीन वर्षों तक 8 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। योजना का लाभ लेने के लिए मरीजों को निर्धारित नियमों और पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा।

सिविल सर्जन को मिली बजट खर्च करने की जिम्मेदारी

धनबाद के सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा को इस राशि का निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी बनाया गया है। उन्हें विभागीय दिशा-निर्देशों और निर्धारित नियमों के अनुसार बजट का इस्तेमाल सुनिश्चित करना होगा। इस अतिरिक्त आवंटन का उद्देश्य जिले में गंभीर बीमारी के इलाज और जांच से जुड़ी योजनाओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment