मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

उत्पाद सिपाही भर्ती: मेडिकल में अनफिट अभ्यर्थियों को आखिरी मौका, आज एपेक्स मेडिकल बोर्ड करेगा दोबारा जांच

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती प्रक्रिया में मेडिकल जांच के दौरान अनफिट घोषित किए गए अभ्यर्थियों के लिए आज अंतिम अवसर है। रांची स्थित रिम्स (RIMS) में सोमवार को एपेक्स मेडिकल बोर्ड की बैठक होगी, जहां अभ्यर्थियों की दोबारा मेडिकल जांच की जाएगी और उनकी आपत्तियों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : पुरुलिया में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर और ऑटो की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, चार गंभीर

अनफिट अभ्यर्थी रख सकेंगे अपना पक्ष

भर्ती प्रक्रिया के तहत जिन अभ्यर्थियों को पहले सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान अनफिट घोषित किया गया था और जिन्होंने अपने मेडिकल परिणाम पर आपत्ति दर्ज कराई है, वे एपेक्स मेडिकल बोर्ड के समक्ष अपना पक्ष रख सकेंगे। बोर्ड अभ्यर्थियों की दोबारा मेडिकल जांच करेगा और उपलब्ध मेडिकल रिपोर्ट तथा संबंधित दस्तावेजों के आधार पर फैसला देगा। भर्ती प्रक्रिया के अनुसार, एपेक्स मेडिकल बोर्ड का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा। इसके बाद मेडिकल फिटनेस को लेकर किसी भी प्रकार की दूसरी अपील या पुनः मेडिकल जांच का अवसर नहीं मिलेगा। इसी वजह से संबंधित अभ्यर्थियों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भर्ती प्रक्रिया में आगे बढ़ेगा चयन

एपेक्स मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के बाद मेडिकल फिट घोषित अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। वहीं, बोर्ड के अंतिम निर्णय के आधार पर ही उम्मीदवारों की पात्रता तय की जाएगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment