मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

खूंटी में भीषण सड़क हादसे: दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में 3 की मौत, 3 घायल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,खूंटी : झारखंड के खूंटी जिले में शुक्रवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। दोनों दुर्घटनाओं के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है और हादसों के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पहली दुर्घटना अड़की थाना क्षेत्र के सिंदरी-डोरिया रोड पर जेनाडीह के पास हुई। जानकारी के अनुसार, डोरिया साप्ताहिक बाजार से साइकिल पर घर लौट रहे 47 वर्षीय पूर्ण मुंडा को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पूर्ण मुंडा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। बाइक पर सवार तमाड़ के मानकीडीह निवासी अमृत पातर (25), आयुष पातर (17) और सुनील पातर (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में अमृत पातर और आयुष पातर ने दम तोड़ दिया। वहीं सुनील पातर का इलाज रिम्स में चल रहा है।

यह भी पढ़ें : रांची हाई प्रोफाइल चोरी: 80 लाख की जगुआर से पहुंचे बदमाश, जांच के लिए SIT गठित

पुलिस को नशे की आशंका

अड़की थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बाइक सवार युवकों के नशे में होने की आशंका जताई गई है। हालांकि इसकी पुष्टि मेडिकल जांच और रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। दूसरी सड़क दुर्घटना तोरपा थाना क्षेत्र के ममरला गांव के पास खूंटी-तोरपा-कोलेबिरा मुख्य मार्ग पर शाम करीब चार बजे हुई। यहां बस और कार के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक गुमला निवासी पंकज कुमार और ओडिशा निवासी कालिया गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को खूंटी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर है।

पटना से लौटते समय हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कार सवार लोग पटना में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद भुवनेश्वर लौट रहे थे। इसी दौरान ममरला गांव के पास उनकी कार बस से टकरा गई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment