मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कोडरमा: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में किशोरियों को माहवारी स्वच्छता और बाल अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,कोडरमा : उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जयनगर में किशोरियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को माहवारी स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वच्छता, बाल अधिकार और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें : बंटी यादव हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: 3 एएसआई और 1 होमगार्ड निलंबित, पुलिस की लापरवाही पर गिरी गाज

माहवारी स्वच्छता और व्यक्तिगत साफ-सफाई पर चर्चा

कार्यक्रम के दौरान जिला समाज कल्याण विभाग, कोडरमा और यूनिसेफ की टीम ने छात्राओं को माहवारी स्वच्छता और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों, स्वच्छता बनाए रखने के तरीकों और स्वास्थ्य संरक्षण के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें स्वस्थ एवं स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

बाल विवाह और बाल शोषण के खिलाफ किया जागरूक

जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं को बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल व्यापार (मानव तस्करी), बाल शोषण और बाल अधिकारों से जुड़े विषयों पर भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने छात्राओं को बताया कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में जीवन जीने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने और अपने अधिकारों का उपयोग करने का अधिकार है।

किसी भी परेशानी पर 1098 पर करें संपर्क

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं से अपील की गई कि अगर उन्हें बाल अधिकारों के उल्लंघन, बाल विवाह, बाल शोषण, मानव तस्करी या बच्चों से जुड़े किसी अपराध की जानकारी मिलती है तो वे तुरंत संबंधित विभाग या चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना दें। अधिकारियों ने कहा कि समय पर सूचना मिलने से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलती है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment