मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गिरिडीह में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर जोर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : आगामी दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सोमवार को गिरिडीह अनुमंडल सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) धीरेंद्र कुमार ने की। इस दौरान सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों की समीक्षा की गई।

पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

बैठक में पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखने तथा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती पर चर्चा हुई। प्रशासन ने पूजा समितियों से सभी सुरक्षा मानकों का पालन करने और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस-प्रशासन को सूचना देने की अपील की। एसडीएम धीरेंद्र कुमार ने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध सूचना की तत्काल प्रशासन को जानकारी देने की अपील की।

संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने की अपील

डीएसपी नीरज कुमार सिंह ने कहा कि पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। भीड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की गई। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक और अफवाह फैलाने वाली सूचनाओं से सतर्क रहने की भी सलाह दी।

ट्रैफिक और विसर्जन व्यवस्था पर विशेष फोकस

सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने कहा कि दुर्गापूजा को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है और पूजा समितियों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखा जाएगा। उन्होंने लोगों से भाईचारे के साथ त्योहार मनाने और किसी भी विवाद की स्थिति में कानून हाथ में न लेने की अपील की। बैठक में पूजा पंडालों के आसपास बढ़ने वाली भीड़ और वाहनों की आवाजाही को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। साथ ही प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में डीएसपी नीरज सिंह, सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, नगर थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, मुफ्फसिल थाना प्रभारी ज्ञान रंजन, ट्रैफिक इंस्पेक्टर डुगन टोपनो, अहिल्यापुर थाना प्रभारी ऐनुल हक खान समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment