मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गढ़वा में देर रात दो भीषण सड़क हादसे, चार लोगों की मौत, दो गंभीर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,गढ़वा :झारखंड के गढ़वा जिले में देर रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों हादसों के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मृतकों के गांवों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :वट सावित्री पूजा की खरीदारी के दौरान हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बच्ची की मौत

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर

पहला हादसा बभनी गांव स्थित मिट्ठू जायसवाल के धर्मकांटा के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर पांच युवक सवार होकर सगमा प्रखंड के कटहर गांव जा रहे थे। इससे पहले वे अपने दोस्त किशुन उरांव को ट्रेन पकड़ाने के लिए स्टेशन छोड़ने गए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सभी युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया।

तीन युवकों की मौत, एक की हालत नाजुक

इलाज के दौरान खरौंधी थाना क्षेत्र के सरपलिया गांव निवासी चंदन उरांव (16), मंतोष उरांव (17) और सोनू उरांव (22) की मौत हो गई। वहीं अखलेश उरांव गंभीर रूप से घायल है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

दूसरी दुर्घटना में युवक की मौके पर मौत

दूसरा हादसा जतपुरा गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि ठरकीया गांव निवासी राजू विश्वकर्मा गढ़वा से काम कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक चलाते समय उसे झपकी आ गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना गंभीर था कि राजू विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।

एक और युवक गंभीर घायल

इस हादसे में सोनबरसा गांव निवासी अतेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। दोनों हादसों के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने फोरलेन सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।झारखंड पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी हुई है और हादसों के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

https://samacharpost.live/2026/05/munger-truck-accident-girl-death-nh80-road-jam/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment