मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

Ranchi News: अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की संदिग्ध मौत पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई, भाई ने मांगी निष्पक्ष जांच

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड हाईकोर्ट की अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की हजारीबाग में हुई संदिग्ध मौत के मामले में सोमवार को हाईकोर्ट में सुबह 11:30 बजे सुनवाई निर्धारित की गई। मृतका के भाई देवजीत चक्रवर्ती ने इस मामले में क्रिमिनल रिट याचिका दायर कर स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की है। मामले को जल्द सुनवाई के लिए मेंशन किए जाने के बाद न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने सोमवार को सुनवाई तय की।

भाई ने हाईकोर्ट में दायर की क्रिमिनल रिट याचिका

अनुष्का चक्रवर्ती की मौत के मामले में उनके भाई देवजीत चक्रवर्ती की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका में पूरे मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। सोमवार को प्रार्थी की ओर से मामले को मेंशन कर जल्द सुनवाई का आग्रह किया गया, जिसके बाद अदालत ने उसी दिन सुनवाई निर्धारित की। अनुष्का चक्रवर्ती का शव हजारीबाग के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र स्थित बंगाली कॉलोनी के गुप्ता कॉम्प्लेक्स में उनके फ्लैट से पंखे से लटका मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

पिता ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

अनुष्का के पिता सुनील कुमार चक्रवर्ती ने अपने दामाद रुद्र राणा और उसके माता-पिता पर दहेज के लिए बेटी को कथित तौर पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने तथा उसकी हत्या कर शव को पंखे से लटकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बड़ा बाजार थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पिता के आवेदन के अनुसार, घटना से कुछ घंटे पहले अनुष्का ने फोन कर बताया था कि उनके पति और सास-ससुर उनके साथ मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद परिवार के लोगों ने कई बार उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन नहीं उठा। आवेदन में यह भी कहा गया है कि अनुष्का की मां जिमी चक्रवर्ती ने रात करीब 2:40 बजे बेटी को फोन किया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सुबह अनुष्का की मौत की सूचना मिलने पर परिजन हजारीबाग पहुंचे। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की परिस्थितियों के बारे में अधिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment