मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बोकारो: कांवड़ यात्रा में DJ वाहन से लगा जाम, हटाने पहुंची पुलिस से विवाद; थाना प्रभारी घायल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,बोकारो : रविवार देर रात करीब 11 बजे चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान उस समय अफरातफरी मच गई, जब सड़क पर DJ लगे वाहन के कारण जाम की स्थिति बन गई। जाम हटाने पहुंचे थाना प्रभारी और कांवड़ियों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। घटना में चास मुफस्सिल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल के सिर में गंभीर चोट लगी। उन्हें इलाज के लिए केएम मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें : रांची DC का आज का जनता दरबार स्थगित, सुरक्षा व्यवस्था के बीच लिया गया फैसला

DJ वाहन के कारण सड़क पर लगा जाम

जानकारी के अनुसार, कांवड़िया दामोदर नदी से जल लेकर चीड़का धाम की ओर जा रहे थे। कांवड़ यात्रा में DJ लगा ट्रक भी शामिल था। DJ वाहन के कारण सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जाम की सूचना मिलने के बाद चास मुफस्सिल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने DJ वाहन के साथ चल रहे कांवड़ियों से सड़क पर यातायात सुचारू करने के लिए सहयोग करने की अपील की। बताया जा रहा है कि इसी दौरान थाना प्रभारी और कांवड़ियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। इस दौरान थाना प्रभारी प्रकाश मंडल के सिर में गंभीर चोट लगी। उनके सिर से खून निकलने लगा, जिसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में चल रहा थाना प्रभारी का इलाज

घटना के बाद घायल थाना प्रभारी को केएम मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस की ओर से घटना के कारणों और विवाद में शामिल लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment