मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची DC का आज का जनता दरबार स्थगित, सुरक्षा व्यवस्था के बीच लिया गया फैसला

--Advertisment--

  • छात्र आंदोलन और भाजपा के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन का निर्णय

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : राजधानी रांची में सोमवार को आयोजित होने वाला उपायुक्त (DC) का जनता दरबार स्थगित कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने यह निर्णय शहर में चल रहे छात्र आंदोलन और भाजपा के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए लिया है। जानकारी के अनुसार, JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव कार्यक्रम और मुख्यमंत्री आवास के बाहर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के कारण राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी के मद्देनजर सोमवार को होने वाला जनता दरबार रद्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं, संसदीय कार्य मंत्री ने दी बधाई

पुलिस तैनाती के बीच जनता दरबार स्थगित

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था पर पूरा ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। आज रांची के विभिन्न हिस्सों में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है और कई प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। हालांकि, जिला प्रशासन की ओर से जनता दरबार की अगली तिथि को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। नागरिकों को नई तिथि की जानकारी प्रशासन की ओर से बाद में उपलब्ध कराई जाएगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment