- मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन में मुख्यमंत्री के 51वें जन्मदिन का जिक्र
Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन का उल्लेख सदन में भी हुआ। कार्यवाही शुरू होते ही संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सभी सदस्यों की ओर से मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सदन को संबोधित करते हुए मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि वह विधानसभा के सभी सदस्यों की तरफ से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, सुखद और सफल जीवन की कामना भी की। हालांकि जिस समय संसदीय कार्य मंत्री ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं, उस वक्त हेमंत सोरेन सदन में मौजूद नहीं थे।

यह भी पढ़ें : JPSC-JSSC परीक्षा के विरोध में छात्रों का हंगामा, पहली बैरिकेडिंग तोड़ी; पुलिस से तीखी झड़प
जन्मदिन और राजनीतिक हलचल एक साथ
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक ओर उन्हें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों की ओर से बधाइयां मिल रही हैं, वहीं दूसरी ओर राजधानी रांची में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हैं। विधानसभा सत्र, छात्र आंदोलन और विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बीच मुख्यमंत्री का जन्मदिन चर्चा का विषय बना रहा। सदन में संसदीय कार्य मंत्री द्वारा दी गई शुभकामनाओं के साथ कार्यवाही की शुरुआत हुई।


















