मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रामगढ़ : नवरात्र पर दुल्हन की तरह सजा रजरप्पा का मां छिन्नमस्ता मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रामगढ़ : झारखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्ता मंदिर में शारदीय नवरात्र श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। नवरात्र के अवसर पर मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है। मंदिर की भव्य सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसके लिए कोलकाता से विशेष कारीगरों की टीम बुलाई गई है। नवरात्र के दौरान मां छिन्नमस्ता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए झारखंड के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मां के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो रहा है।

13 हवन कुंडों में हो रहा हवन-यज्ञ

मंदिर परिसर में बने 13 हवन कुंडों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ किया जा रहा है। इसके साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ भी जारी है। नवरात्र के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं और मां के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

नौ दिनों तक विशेष गंगा आरती का आयोजन

नवरात्र के सभी नौ दिनों तक विशेष गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर में विशेष पूजा, भोग और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ उत्सव का माहौल बना हुआ है। भव्य सजावट और श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्ता मंदिर नवरात्र के दौरान आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment