मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पाकुड़ में शहीद एसपी अमरजीत बलिहार समेत 6 जवानों को श्रद्धांजलि, शहादत दिवस पर याद किया बलिदान

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पाकुड़ : 2 जुलाई 2013 को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अमरजीत बलिहार समेत छह पुलिसकर्मियों को गुरुवार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समाहरणालय परिसर स्थित शहीद अमरजीत बलिहार पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने शहीदों की प्रतिमा एवं चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। 2 जुलाई 2013 को काठीकुंड थाना क्षेत्र के जमनी गांव के पास नक्सलियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया था। उस समय एसपी अमरजीत बलिहार दुमका में आयोजित पुलिस उपमहानिरीक्षक की बैठक से लौट रहे थे। नक्सलियों के हमले के बाद हुई मुठभेड़ में एसपी अमरजीत बलिहार के साथ जवान मनोज हेम्ब्रम, संतोष मंडल, राजीव कुमार शर्मा, अंगरक्षक चंदन थापा और चालक वीरेंद्र श्रीवास्तव शहीद हो गए थे। वहीं निजी चालक धनराज मड़ैया सहित एक अन्य जवान घायल हो गए थे।

शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पाकुड़ के पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, उप विकास आयुक्त अरविंद कुमार लाल, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन समेत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया।

जवानों की प्रतिमा स्थापना की होगी पहल

एसपी अनुदीप सिंह ने कहा कि शहीद जवानों का बलिदान राज्य और देश के लिए अमूल्य है तथा इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि अन्य शहीद जवानों की प्रतिमा स्थापित करने की मांग लंबे समय से की जा रही है। इस संबंध में जिला प्रशासन और उपायुक्त से चर्चा कर आवश्यक पहल की जाएगी, ताकि शहीदों की स्मृति को स्थायी रूप से संरक्षित किया जा सके।

यह भी पढ़ें: कुकड़ू बालिका विद्यालय में दो शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति, छात्राओं के आंदोलन का असर

नक्सलियों के खिलाफ दर्ज हुआ था मामला

घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक अभियान चलाया था। कई नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई और कुछ मारे भी गए। मामले में काठीकुंड के तत्कालीन थाना प्रभारी के बयान पर सात नामजद समेत करीब 35 नक्सलियों के खिलाफ हत्या और सीएलए एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment