मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कुकड़ू बालिका विद्यालय में दो शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति, छात्राओं के आंदोलन का असर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, सरायकेला-खरसावां : कुकड़ू प्रखंड स्थित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर छात्राओं के आंदोलन के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति कर दी है। इससे विद्यालय में लंबे समय से प्रभावित पढ़ाई को गति मिलने की उम्मीद जगी है।

अंग्रेजी और जीवविज्ञान के शिक्षक मिले

शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, संजीव कुमार उपाध्याय को पीजीटी (अंग्रेजी) के रूप में +2 उच्च विद्यालय सिरुम से तथा सोनिया कुमारी को टीजीटी (जीवविज्ञान/रसायनशास्त्र) के रूप में +2 उच्च विद्यालय ईचाडीह से झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, कुकड़ू में प्रतिनियुक्त किया गया है। इन दोनों शिक्षकों की तैनाती से विद्यालय में दो प्रमुख विषयों की कमी आंशिक रूप से दूर हुई है।

छात्राओं ने किया था प्रदर्शन

बुधवार को विद्यालय की छात्राओं ने अंग्रेजी, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के शिक्षकों की मांग को लेकर मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन किया था। उनका कहना था कि शिक्षकों की कमी के कारण पाठ्यक्रम समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी प्रभावित हो रही है। इस मुद्दे को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी विभाग से हस्तक्षेप की मांग की थी।

यह भी पढ़ें: SSP-SP हटाने की कार्रवाई को बाबूलाल मरांडी ने बताया खानापूर्ति, FIR दर्ज करने की मांग

पढ़ाई में सुधार की उम्मीद

दो शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति के बाद छात्राओं और अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। विद्यालय प्रबंधन को उम्मीद है कि अब अंग्रेजी और विज्ञान विषयों की कक्षाएं नियमित रूप से संचालित हो सकेंगी, जिससे छात्राओं की पढ़ाई पर सकारात्मक असर पड़ेगा। हालांकि छात्राओं का कहना है कि सामाजिक विज्ञान समेत अन्य विषयों के पद अब भी रिक्त हैं। उनका मानना है कि सभी विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति होने के बाद ही विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर लौट पाएगी। फिलहाल विभाग की इस कार्रवाई को छात्राओं के आंदोलन का पहला सकारात्मक परिणाम माना जा रहा है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment