सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ, 12 प्रखंडों की टीमें मैदान में

Meenu | July 2, 2026 | 02:33 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,गुमला :झारखंड शिक्षा परियोजना गुमला के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ गुरुवार को संत इग्नेशियुस उच्च विद्यालय के जुबली स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के सभी 12 प्रखंडों की विजेता टीमें विभिन्न आयु वर्गों में भाग ले रही हैं।

यह भी पढ़ें :5 दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे के. राजू, संगठन और SIR अभियान पर रहेगा फोकस

DDC ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त (DDC) अनिमेश रंजन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने विधिवत रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में नूर आलम खां भी मौजूद रहे। DDC ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्हें अनुशासन और टीम भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर शिक्षा और प्रशासन से जुड़े कई अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें एडीपीओ ज्योति खलखो, सहायक अभियंता शमशाद अली, एपीओ अमर प्रकाश टूटी, बीपीओ दिलदार सिंह तथा लाल चंद्र शेखरनाथ शहदेव सहित अन्य शिक्षक और अधिकारी शामिल थे।

12 प्रखंडों की टीमें कर रही हैं हिस्सा

प्रतियोगिता में गुमला जिले के सभी 12 प्रखंडों की विजेता टीमें भाग ले रही हैं। मैचों का आयोजन संत इग्नेशियुस उच्च विद्यालय के जुबली स्टेडियम और ग्राउंड-बी में किया जा रहा है। पहले दिन अंडर-17 बालक वर्ग के मुकाबले खेले गए। इसके बाद क्रमश 3 जुलाई अंडर-17 बालिका वर्ग के मैच, 4 जुलाई अंडर-15 बालक वर्ग के मैच। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण और विद्यालय स्तर की खेल प्रतिभाओं को आगे लाना है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा। इसका उद्देश्य छात्रों में खेल भावना का विकास करना और उन्हें बेहतर मंच प्रदान करना है।

खेल प्रतिभा को मिलेगा बढ़ावा

आयोजकों का कहना है कि इस तरह की प्रतियोगिताएं न केवल खिलाड़ियों के प्रदर्शन को निखारती हैं, बल्कि उन्हें बड़े स्तर पर खेलने के लिए तैयार भी करती हैं। इससे जिले में खेल संस्कृति को भी मजबूती मिलेगी।

Share this news

संबंधित खबरें